बिहार के लाल ने रूस में गाड़ दिया झंडा। रिकॉर्ड वोटों से जीता चुनाव। पूरे रूस में मिला सबसे अधिक वोट।

बिहारी जहां भी जाते है वहां अपनी काबिलियत और राजनीतिक कुशलता के झंडे गाड़ी देते हैं। आज देश-विदेश में हर जगह बिहारी अपना नाम कर रहे हैं। ऐसे ही बिहार के एक बेटे ने रूस में ना सिर्फ डेपोतात का चुनाव जीता बल्कि रिकॉर्ड वोट प्रतिशत से चुनाव जीता जो पूरे रूस में सर्वाधिक है। रूस में हाल ही में संपन्न आम चुनाव में पटना के रहने वाले अभय कुमार सिंह को रिकॉर्ड समर्थन मिला। यूनाइटेड रसिया पार्टी से चुनाव में उतरे अभय को कुर्स्क क्षेत्र में 70 फीसदी वोट मिले। यह पूरे रूस के लिए रिकॉर्ड है।

पुतिन की पार्टी से हैं अभय कुमार सिंह।

अभय सिंह ने इस जीत के साथ व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रसिया को मजबूती प्रदान की है। कुर्स्क सिटी असेंबली के देपोतात (विधायक) अभय सिंह को पहली बार 2017 में समर्थन मिला था। इस बार उन्हें कुछ स्थानीय लोग और संस्थाएं भारतीय मूल का होने के कारण उलझन में थे। फिर भी लोगों ने अपने उम्मीदवार को जबरदस्त समर्थन दिया। उन्होंने यूनाइटेड रसिया पार्टी के उम्मीदवार को 70 फीसदी वोट दिए।

अभय कुमार सिंह 1990 के दशक में मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस गए थे। वर्ष 2010 में उन्हें रूस की नागरिकता प्राप्त हुई। वह भारतीय मूल के रूस में पहले और वर्तमान में एकमात्र देपोतात (विधायक) हैं।