बिहार विधानसभा में खाली हुई 2 सीटों पर आगामी 3 नवंबर को चुनाव कराने की घोषणा कर दी गई है। इसका परिणाम 6 नवंबर को जारी किया जाएगा। पटना जिले के मोकामा सीट और गोपालगंज सीट पर चुनाव होना है। इसके लिए 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा 17 अक्टूबर को नामांकन पत्र की वापसी हो सकती है।
इस वजह से खाली हुई है सीटें।
बता दें कि बिहार विधानसभा में ये 2 सीटें एक सदस्य की सदस्यता जाने से जबकि दूसरे सदस्य के निधन से खाली हुई हैं। मोकामा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह विधायक थे। एके-47 घर में रखने और अन्य आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता होने के बाद अनंत सिंह को सजा सुनाई गई जिसके बाद उनकी सदस्यता समाप्त हो गई। ऐसे में यह सीट खाली पड़ी है। जबकि एक सीट मंत्री सुभाष सिंह के निधन से खाली हुआ है।
मोकामा से चुनाव लड़ सकती हैं अनंत सिंह की पत्नी।
मोकामा विधानसभा सीट बाहुबली आरजेडी विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से सजा होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता जाने के बाद रिक्त हुई है। माना जा रहा है कि वहां से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, इस सीट पर जेडीयू भी चुनाव लड़ता रहा है और बदली राजनीतिक परिस्थितियों में अब जेडीयू भी आरजेडी के साथ है।