बिहार वासियों को रेलवे की तरफ से एक और नई ट्रेन की सौगात दी गई है। झारखंड के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के प्रयासों से गोंडा से भागलपुर होते हुए टाटानगर तक ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। इसी महीने 22 अक्टूबर से इसकी शुरुआत होने जा रही है। सांसद ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी। इसके लिए समय सारिणी भी तय कर ली गई है।
इस प्रकार से है टाइम टेबल।
संभावित समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन टाटानगर से सोमवार को दिन में 1.40 बजे रवाना होगी। शाम 6.45 बजे धनबाद पहुंचेगी और 6.50 बजे रवाना हो जाएगी। जसीडीह 9.52 बजे पहुंचेगी और 9.57 बजे रवाना होगी। झाझा रात 10.45 बजे पहुंचेगी और 10.55 बजे रवाना हो जाएगी। किऊल 11.55 बजे रात में पहुंचेगी और 12.25 बजे भागलपुर के लिए रवाना होगी। गोड्डा मंगलवार की सुबह 7.20 बजे पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन गोड्डा से मंगलवार की दोपहर 12.40 में टाटा के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6.45 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव।
बता दें कि इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में मूरी, बोकारो स्टील सिटी, चितरंजन, विद्यासागर, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, अभयपुर, जमालपुर, बरियारपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बाराहाट, मंदारहिल, हंसडीहा, पोरैयाहाट आदि स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेस टाटानगर में होगा।