बिहार में अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी कॉन्ट्रैक्ट पर होंगे बहाल। जानिए किन लोगों मिलेगा मौका।

बिहार सरकार राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अब रिटायर्ड पुलिस कर्मियों की नियुक्ति करेगी। ये पुलिस कर्मी संविदा पर बहाल किए जाएंगे। इसका कारण यह है कि प्रदेश में पुलिस कर्मियों की भारी कमी है जिसमें हवलदार से लेकर दरोगा तक शामिल हैं। हवलदार, जमादार और दारोगा से लेकर इंस्पेक्टर तक के करीब 20 हजार पद हैं। फिलहाल तत्कालीन व्यवस्था के तहत इन पदों पर रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को बहाल किया जाएगा।

इन पदों पर होगी बहाली।

इसके तहत जमादार, दारोगा और इंस्पेक्टर के पद पर ही रिटायर्ड कर्मियों की बहाली होगी। अगर बहुत आवश्यकता महसूस की जायेगी, तब डीएसपी रैंक में भी रिटायर्ड कर्मियों की बहाली की जा सकती है। यह पहला मौका होगा, जब पुलिस महकमे में इतनी बड़ी संख्या में रिटायर्ड हो चुके कर्मियों को संविदा पर बहाल किया जा रहा है। बहाल किए जाने वाले इन पुलिसकर्मियों को 1 से 2 वर्ष के अनुबंध पर रखा जाएगा बाद में जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि लगभग 4000 पुलिस कर्मियों की बहाली की जा सकती है।

इन लोगों को मिलेगा मौका।

बता देखिए इसमें 65 वर्ष से अधिक उम्र के रिटायर्ड कर्मी आवेदन नहीं कर सकते हैं। जिस पद से जो रिटायर्ड हुए हैं, वे उसी पद के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे। आवेदन करने की अन्य योग्यता के तहत रिटायर होने के 10 साल पहले तक किसी तरह का बड़ा दंड और पांच साल के अंदर कोई लघु दंड या किसी मामले को लेकर कोई शोकॉज नहीं किया गया हो। इसके अलावा संबंधित कर्मी का पूरा कार्यकाल स्वच्छ रहा हो और स्वास्थ्य भी अच्छी स्थिति या काम करने लायक होना चाहिए।