बिहार में अब हेलीकॉप्टर से घूमेंगे पर्यटक। इन जगहों के लिए शुरू होगी सेवा। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

बिहार में बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक हर साल भारत आते हैं। हाल के कुछ वर्षों में विदेशी पर्यटकों के मामले में बिहार ने तो गोवा को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अधिकांश पर्यटक बोधगया राजगीर जैसे स्थलों को घूम कर ही वापस लौट जाते हैं। लेकिन अब बिहार के पर्यटन विभाग यह कोशिश है कि बिहार आने वाले पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा स्थलों का भ्रमण कराया जाए। इसके लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की बात चल रही है।

यह सेवा राजधानी पटना के साथ राज्य के कुछ ऐसे पर्यटन क्षेत्रों के लिए होगी, जहां पर पर्यटक कम वक्त में सीधे संपर्क कर सकते हैं। और बाकी वक्त का उपयोग दूसरी जगहों पर घूमने के लिए कर सकते हैं।

इन जगहों के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार सरकार राजधानी पटना के साथ राजगीर, बाल्मीकि नगर, गया, बोधगया और जमुई के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी में है। करीब 2 साल पहले इस सेवा को शुरू करने की कवायद की गई थी। जिस पर विभाग को बहुत अच्छा रिस्पांस भी मिला है। हेलीकॉप्टर प्रोवाइड करने वाली कंपनियों के लिए विभाग की तरफ से मानक भी तय किए गए हैं। जो इन मानकों पर खरा उतरेगा, उनको ही यह सुविधा प्राप्त होगी। यह मानक हेलीकॉप्टर की कैपेसिटी, सुरक्षा से लेकर पर्यटकों के लिए किराए तक के लिए हैं।

बड़ी संख्या में बिहार आ रहे पर्यटक।

बता दें कि  2020 में 5 लाख से भी ज्यादा विदेशी पर्यटक गया और बोधगया में आए थे। इसके अलावा 2019 में राजगीर में 1.8 लाख और नालंदा में 1.7 लाख विदेशी पर्यटक आए थे। राज्य के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि मेरी मुलाकात भूटान के लोगों से हुई थी। भूटान से बड़ी संख्या में लोग बोधगया आते हैं। यहां राजधानी पटना के स्थलों के साथ ही केसरिया स्तूप भी है। बांका में ओढ़नी झील है। जहां पर मोटर बोट का आनंद लिया जा सकता है। हाल ही में विभाग की तरफ से निर्मित अमावा झील में पैराशूट का आनंद भी लिया जा सकता है। हमारी कोशिश है कि पर्यटन के क्षेत्र में बिहार देश में नंबर वन बनाया जाए।