बिहार में बने नए महागठबंधन सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होने वाला है। अब से कुछ ही देर में सरकार के 30 मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरेजडी) को संख्या के आधार पर ज्यादा मंत्री पद मिल रहा है। पार्टी के कुल 15 विधायक मंत्री बनने जा रहे हैं। वहीं, सहयोगी कांग्रेस को 2 मंत्री पद का ऑफर है। वहीं जेडीयू के 11 विधायक मंत्री बनेंगे। जीतन राम मांझी की पार्टी हम के एक विधायक को मंत्री पद मिल रहा है वहीं एक निर्दलीय को भी मौका मिलेगा।
मंत्रियों के संभावित नाम।
राष्ट्रीय जनता दल से तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत, समीर महासेठ, अनिता देवी, ललित यादव, ऋषि कुमार, सुरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर, कार्तिक कुमार, सुधाकर सिंह, शमीम अहमद, रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन को मंत्री पद मिल सकता है
वहीं जनता दल यूनाइटेड से विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, संजय झा, अशोक कुमार चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार, शीला मंडल मंत्री बनाए जा सकते हैं।
वहीं, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) से संतोष सुमन का मंत्री बनना तय है। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित सिंह भी मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस से अशफाक आलम और मुरारी गौतम शपथ ले सकते हैं।
बता दें कि ऐसा भी संभावित नाम है इनमें से कुछ नाम को हटाया या शामिल किया जा सकता है।