बिहार में एकता कपूर के लिए जारी हुआ अरेस्ट वारंट। कभी भी हो सकती हैं गिरफ्तार।

टेलीविजन सीरियल की दुनिया और ओटीटी पर सबसे मशहूर नाम कमा चुकी एकता कपूर जल्द ही गिरफ्तार हो सकते हैं। उनके लिए बिहार के बेगूसराय कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। यह अरेस्ट वारंट 2020 के एक मामले में जारी हुआ है जिस पर अब फैसला आया है। वारंट बेगूसराय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार के न्यायालय से जारी किया गया है।

ये है पूरा मामला।

दरअसल, 6 जून 2020 को पूर्व सैनिक शंभू कुमार की ओर से सीजीएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। पूर्व सैनिक का आरोप था कि XXX वेब सीरीज के सीजन 2 में सैनिकों के पत्नी को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए थे। वेब सीरीज में दिखाया गया कि सेना के जवान जब ड्यूटी पर रहते हैं तब उनकी पत्नी घरों में गैर मर्द के साथ अवैध संबंध बनाते हैं। यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म एएलटी बालाजी पर जारी किया गया था जिसकी मालकिन एकता कपूर है।

हो सकती हैं गिरफ्तार।

इसी को लेकर पूर्व सैनिकों में आक्रोश हुआ और उनकी ओर से एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। अब कोर्ट ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस वारंट जारी होने के बाद एकता कपूर शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने कहा कि 524/सी 2020 के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।