रेलवे द्वारा दिनांक 22.09.2022 से 27.09.2022 तक यार्ड रिमोडलिंग के मद्देनजर बड़हरवा-भागलपुर सेक्शन के साहिबगंज स्टेशन पर होनेवाले प्री एन आई एवं एन आई कार्यों हेतु निम्नलिखित गाड़ियों को निरस्त/ मार्ग परिवर्तन/पुननिर्धारण/ संक्षिप्त समापन/संक्षिप्त प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण इस प्रकार से है।
रद्द की गई ट्रेनें:
1. दिनांक 24.09.2022 से 27.09.2022 तक खलनेवाली गाड़ी सं. 03433 जमालपुर-किऊल निरस्त रहेगी।
2. दिनांक 24.09.2022 से 27.09.2022 तक खुलनेवाली गाड़ी सं. 03434 किऊल-जमालपुर निरस्त रहेगी।
3. दिनांक 24.09.2022 से 28.09.2022 तक खुलनेवाली गाड़ी सं. 05407 रामपुर हाट-गया निरस्त रहेगी।
4. दिनांक 25.09.2022 से 29.09.2022 तक खुलनेवाली गाड़ी सं. 05404 गया-जमालपुर निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों का बदला गया रूट:
1. दिनांक 23.09.2022 से 26.09.2022 तक खलनेवाली गाड़ी सं. 15657 दिल्ली-कामाख्या परिवर्तित मार्ग जमालपुर-मुंगेर-कटिहार के रास्ते चलेगी, अन्य ठहराव-खगड़िया, नवगछिया एवं कटिहार।
2. दिनांक 23.09.2022 से 26.09.2022 तक खुलनेवाली गाड़ी सं. 15658 कामाख्या-दिल्ली परिवर्तित मार्ग कटिहार-मुंगेर-जमालपुर के रास्ते चलेगी, अन्य ठहराव- कटिहार, नवगछिया एवं खगड़िया।
3. दिनांक 23.09.2022 से 26.09.2022 तक खुलनेवाली गाड़ी सं. 13023 हावडा-गया परिवर्तित मार्ग आसनसोल-झाझा-किऊल के रास्ते चलेगी, अन्य ठहराव- दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जसीडीह एवं झाझा।
4. दिनांक 24.09.2022 से 27.09.2022 तक खुलनेवाली गाड़ी सं. 13024 गया-हावड़ा परिवर्तित मार्ग किऊल-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलेगी, अन्य ठहराव- झाझा, जसीडीह, चित्तरंजन, आसनसोल एवं दुर्गापुर।
5. दिनांक 24.09.2022 से 27.09.2022 तक खुलनेवाली गाड़ी सं. 13031 हावडा-जयनगर परिवर्तित मार्ग रामपुर हाट-दमका-भागलपुर के रास्ते चलेगी, अन्य ठहराव-दुमका।
6. दिनांक 23.09.2022 से 26.09.2022 तक खुलनेवाली गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावडा परिवर्तित मार्ग भागलपुर-दुमका-रामपुर हाट के रास्ते चलेगी, अन्य ठहराव-दुमका।
गाड़ी का पुनर्निर्धारण :
1. दिनांक 24.09.2022 से 27.09.2022 तक गया से खुलनेवाली गाडी सं. 13024 गया-हावड़ा तीन घंटे पुनर्निर्धारित होकर खुलेगी।
गाड़ियों का संक्षिप्त समापन/संक्षिप्त प्रारम्भ :
1. दिनांक 24.09.2022 से 27.09.2022 तक खुलनेवाली गाड़ी सं. 13236 दानापुर-साहिबगंज का संक्षिप्त समापन पीरपैंती स्टेशन पर किया जायेगा।
2. दिनांक 24.09.2022 से 27.09.2022 तक खुलनेवाली गाड़ी सं. 13235 साहिबगंज-दानापुर का संक्षिप्त प्रारम्भ पीरपैंती स्टेशन से किया जायेगा।