बिहार में गया कि दो पहाड़ियों पर बनेगा रोपवे। इसी महीने जा रही हो जाएगा टेंडर। पर्यटकों को होगी सुविधा।

बिहार में गया कि दो पहाड़ियों पर बनेगा रोपवे। इसी महीने जा रही हो जाएगा टेंडर। पर्यटकों को होगी सुविधा।

प्रदेश का पर्यटन विभाग राज्य में पर्यटन को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों हेतु कई सुविधाएं विकसित कर रहा है। अभी राजगीर के बाद बांका के मंदार हिल पर रूप में शुरू हुआ है। जल्द ही गया कि दो पहाड़ियों डुंगेश्वरी और ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर रोपवे का निर्माण शुरू हो जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से एजेंसी चयन का काम शुरू होगा गया है, ताकि काम को जल्द पूरा किया जा सकें। एजेंसी चयन के लिए 22 सितंबर की अंतिम तारीख तय हुई है.इसी दिन तकनीकी निविदा खोली जायेगी और उसके बाद काम सौंप दिया जायेगा। नवंबर महीने से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

22 करोड़ की लागत से होगा निर्माण।

बताया जा रहा है कि गया के डुंगेश्वरी एवं ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर 22 करोड़ रुपये से रोप-वे का निर्माण जल्द शुरू होगा। डुंगेश्वरी रोप-वे की अनुमानित लागत 14.87 करोड़ जबकि ब्रह्मयोनि रोप-वे की है लेकिन अनुमानित लागत 7.54 करोड़ रुपये आंकी गयी है।
रोप-वे में चार केबिन होंगे। हर केबिन में चार लोग बैठक पायेंगे और यह रोप-वे मातृयोनि गुफा के पास तक जायेगी।

इस सफर को तय करने में लगभग छह मिनट का समय लगेगा। वहीं डुंगेश्वरी पर्वत पर बनने वाले रोप-वे में दो सेक्शन होंगे। पहला हिस्सा बस-कार पड़ाव से शुरू होकर डुंगेश्वरी माता मंदिर तक जायेगा। इससे थोड़ी दूर रोप-वे का दूसरा हिस्सा शुरू होगा जो डुंगेश्वरी पहाड़ी के पास स्तूप तक जायेगा।