बिहार में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक। छठ बाद अपने पूरे रंग में आ जाएगा ठंड।

बिहार में इस बार मानसून की विदाई देर से हुई। ऐसे में ठंड से से पहले दस्तक देना शुरू कर दिया है। इस वर्ष छठ का त्यौहार अक्टूबर महीने में ही है और छठ के पहले ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। पटना समेत पूरे प्रदेश में पछुआ व उत्तर पछुआ का प्रवाह बना है। इस वजह से सुबह के समय लोगों को अच्छी खासी ठंडक का एहसास हो रहा है। वहीं शाम ढलते ही तापमान तेजी से गिर रहा है।

छठ तक और बढ़ेगी ठंड।

प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। सुबह और शाम के तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट के आसार हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध बने रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश में पछुआ के प्रवाह के कारण आमतौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, पांच दिनों बाद रात के तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट के आसार हैं।

बदलते मौसम में स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर।

आने वाले दिनों में मौसम का रुख तेजी से बदल सकता है और ओस संग कोहरे का दौर शुरू हो सकता है।
बदलते मौसम ने लोगों के सेहत पर भी असर डाला है। लोग सर्दी-खांसी व बुखार से ग्रसित होने लगे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने लगी है। खासकर अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
दिवाली बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स और खराब हो रही है ऐसे में सांस संबंधी बीमारी वाले मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।