प्रदेश से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो चुका है। अमूमन हर साल 30 सितंबर तक मानसून की विदाई हो जाती है। लेकिन इस बार मानसून का असर देर तक दिख रहा है। दशहरा के मौके पर पूरा प्रदेश देखता रहा और लोगों के मेला घूमने के उत्साह पर पानी फेर दिया। हाला के बावजूद इसके दशहरा के मौके पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। इधर अगले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि आप पोस्ट मानसून बारिश है। यानी कि मानसून के बाद की बारिश।
24 घंटे तक बारिश की बनी है संभावना।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य में फिलहाल 6 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा राज्य में बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ वज्रपात के हालात बने हुए। पोस्ट मानसून बारिश की वजह से तापमान में कमी आ गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार टर्फ लाइन के प्रभाव से राज्य में अभी भी बारिश की संभावना है। दक्षिणी पूर्वी हवा करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी। इससे बारिश होगी।
समय से पहले आएगी ठंड।
बताया गया है कि समय से पहले ठंडक आ सकती है। मौसम के बदलाव से सेहत पर पड़ने वाले असर से बचने के लिए लोगों को सावधान रहना चाहिए। इस दौरान हो रही वर्षा से जाड़े के मौसम पर भी असर पड़ेगा। क्योंकि अक्टूबर-नवंबर की वर्षा से तापमान में कमी आती है। नतीजा ठंड भी पहले आ जाती है। मौसम विज्ञानी बताते हैं कि इस बार अक्टूबर महीने में धुंध भी छाएगा।