बिहार में बनेगा नया हॉकी स्टेडियम। सरकार के मंत्री आलोक रंजन ने दी जानकारी।

प्रदेश के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन ने बताया कि पटना में नया हॉकी स्टेडियम बनेगा उन्होंने कहा कि मोइनुल हक क्रिकेट स्टेडियम के भी मान्यता को बहाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नया हॉकी स्टेडियम मोइनुल हक स्टेडियम के निकट फिजिकल स्टेडियम के ग्राउंड में बनाया जाएगा जहां पर अत्याधुनिक सुविधाएं तो होंगी साथ ही बेहतर प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी।

मंत्री श्री आलोक रंजन भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे जहां पर उन्होंने यह जानकारी दी। श्री आलोक रंजन ने कहा कि बिहार देश का छठा राज्य है जहां खेल विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। खेल विश्वविद्यालय की घोषणा ऐतिहासिक कार्य है। इसकी योजना बन रही है। स्टेडियमों के रखरखाव और उसके प्रबंधन के लिए नियम बनाया जाएगा।

भागलपुर के एक विद्यालय में चल रहे बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की जर्जर स्थिति को ठीक कराया जाएगा। बुधवार को भाजपा के प्रदेश स्तर में सहयोग कार्यक्रम के तहत पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और  कला संस्कृति एवम युवा खेल मंत्री आलोक रंजन ने भाजपा कार्यकर्ता और आम जनों की समस्या सुनी।

उन्होंने यह भी बताया कि खस्ताहाल हो चुके पटना के मोइनुल हक स्टेडियम का भी होगा और इसकी मान्यता को बहाल किया जाएगा। गौरतलब हो कि मोइनुल हक स्टेडियम में आखिरी वनडे मैच 22 दिसंबर 1997 को दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था।