बिहार में बहाल होंगे 8000 पंचायत कार्यपालक सहायक। पंचायती राज मंत्री ने बताया।

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में जल्द ही 8000 पंचायत कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाए जाएंगे तथा इसमें आरटीपीजीएस काउंटर भी खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक विभाग के स्तर से सात हजार 600 पंचायत कार्यपालक सहायक की बहाली कर ली गयी है। जल्द ही आठ हजार नये कार्यपालक सहायकों की बहाली भी की जायेगी। पंचायती राज मंत्री सहयोग भाजपा कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों में आरटीपीजीएस काउंटर खोले जाएंगे। अतः अब किसी भी व्यक्ति को अपने काम के लिए प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
उन्हें सभी सुविधाएं उनके पंचायत में ही मिल जाएगी।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि पंचायत कार्यपालक सहायकों की बहाली बेल्ट्रॉन के माध्यम से की जाएगी इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी पंचायत सरकार भवन में कार्यपालक सहायक मौजूद होंगे और वे लोगों के सारे कागजी काम वहीं पर कर देंगे। अब किसी व्यक्ति को गांव से प्रखंड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए कार्यपालक सहायकों को अच्छी सैलरी भी दी जाएगी।