खान मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में देश के 14 राज्यों को 100 खनिज ब्लॉक आवंटित किया गया।इनमें बिहार को 4 ब्लॉक आवंटित किया गया है। जानकारी के अनुसार बिहार के गया और औरंगाबाद में पोटाश के भंडार मिले हैं वहीं रोहतास जिले में क्रोमियम और निकेल के भंडार मिले हैं। भारत सरकार की तरफ से बिहार सरकार को इन खनिज ब्लॉकों में माइनिंग की अनुमति मिल गई है।
बता दें कि बुधवार को नई दिल्ली में खनिजों की खोज पर आधारित फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स की उच्चस्तरीय बैठक में बिहार को खनन के लिए चार ब्लॉक आवंटित किए गए। इनमें औरंगाबाद और गया जिले में पोटाश के एक-एक ब्लॉक तथा रोहतास जिले में क्रोमियम और निकेल के एक-एक माइनिंग ब्लॉक हैं। इस मौके पर केंद्रीय खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिहार के खान मंत्री जनक राम को चारों खनिज ब्ल़ॉक से संबंधित बुकलेट सौंपे। इस आयोजन के मौके पर बिहार के खान सचिव हरजीत कौर बाम्हरा भी मौजूद थीं।
बिहार के खान मंत्री जनक राम ने केंद्रीय खाना श्री प्रहलाद जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। तीन खनिज भंडारों के ब्लॉक मिलने से आप बिहार भी देश के खनिज मानचित्र पर आ गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में ग्रेनाइट और कोल के भंडार भी मिल सकते हैं।
पोटाश के आधार पर बिहार में उर्वरक के उद्योग लगाए जा सकते हैं। क्रोमियम और निकल से इस्पात उद्योग पर आधारित उद्योगों की श्रृंखला विकसित हो सकती है।