बिहार में हर महीने प्रदेश में कोई ना कोई एक नई इकाई का उद्घाटन हो रहा है। एथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में बिहार अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। पिछले दिनों ही बेगूसराय के बरौनी में पेप्सी कोल्ड ड्रिंक का बॉटलिंग प्लांट शुरू हुआ है। वही 2 दिन पहले पूर्णिया में देश का पहला ग्रीन फील्ड एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन हुआ। आने वाले दिनों में बिहार में कई सारे इथेनॉल के प्लांट बनकर तैयार होने जा रहे हैं।
जल्द तैयार होंगे 3 और इथेनॉल प्लांट।
बता दें कि केंद्र और राज्य की इथेनॉल पॉलिसी 2021 के बाद देश के पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट की शुरुआत बिहार के पूर्णियां से हुई है। इसके बाद गोपालगंज और आरा में तीन और इथेनॉल प्लांट अगले कुछ महीने में काम करना शूरू कर देगी। पूर्णियां के गणेशपुर में ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्रा. लि. द्वारा स्थापित यह ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट के बनने में 96.76 करोड़ की लागत लगी है। इस प्लांट की उत्पादन क्षमता 65 हजार लीटर प्रतिदिन है।
17 इथेनॉल प्लांट होंगे तैयार।
गौरतलब है कि बिहार इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति 2021 के अंतर्गत बिहार में पहले चरण में 17 इथेनॉल उत्पादन ईकाइयां स्थापित की जा रही हैं चार ईथेनॉल ईकाइयां बनकर तैयार हो गई हैं। इसके अलावा 3 और यूनिट जो बनकर तैयार हैं, इनमें से दो गोपालगंज में और एक आरा में हैं।