आज कई देशों में सूर्य ग्रहण लगने वाला है। भारत में भी पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में सूर्य ग्रहण का असर रहेगा। भारत में इसका समय शाम 4:22 से शाम 5:45 तक बताया गया। हालांकि अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय तक असर रहेगा।
पटना में सूर्यग्रहण का समय शाम 4 बजकर 42 मिनट से लेकर 5 बजकर 13 मिनट तक है। इसके बाद सूर्यास्त शुरू हो जाएगा, इसलिए सवा पांच बजे के बाद ग्रहण का असर नहीं रहेगा। राज्य के अन्य शहरों में भी सूर्यग्रहण का समय लगभग यही है। पूर्णिया समेत सीमांचल और पूर्वी बिहार में सूर्यास्त कुछ मिनट पहले होगा इसलिए, ग्रहण काल भी घट जाएगा।
सूर्य ग्रहण देखना नहीं माना जाता अच्छा।
ज्ञात हो कि सूर्यग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं होते हैं। ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। मंगलवार को सूर्यास्त होने से पहले ही सूतक काल शुरू हो गया। इस दौरान शिवालयों के कपाट बंद रहते हैं। सूर्यग्रहण के नजारे को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए, बुरा प्रभाव पड़ता है। मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन, पूजा, नींद से सोना और मल मूत्र त्याग वर्जित है।
Recent Comments