बिहार में 7 नेशनल हाईवे पर योजनाओं का टेंडर जारी। जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य।

बिहार में अब फिर से तेज गति से सड़कों का निर्माण कार्य होगा। बीच में 2 वर्षों तक निर्माण कार्य में थोड़ी समस्या आई थी। लेकिन अब फिर से सड़कों का निर्माण तेज गति से होगा। बरसात बाद अधिकांश सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा। बताया जा रहा है किराज्य के सात नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। बीते दिनों इन एनएच का टेंडर जारी किया जा चुका है।

12000 करोड़ से अधिक की लागत से होगा निर्माण।

इन सड़कों के निर्माण से राज्यवासियों को लाभ होगा। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि विगत 31 मई को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के साथ बैठक कर राज्य की एनएच परियोजनाओं में तेजी लाने का अनुरोध किया था। उसी का परिणाम हुआ कि विगत एक माह में लगभग 12,604.51 करोड़ की लागत से 229.282 किमी की सात परियोजनाओं का टेंडर जारी हो चुका है। राज्य के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।

एनएचएआई ने वर्तमान में 2097.41 करोड़ की लागत से तीन राष्ट्रीय राजमार्गो के कुल 118.459 किमी लंबी सड़कों के निर्माण की निविदा जारी की है। दो साल में यह कार्य पूरा हो जाएगा। वहीं 353.09 करोड़ की लागत से चोरमा से बैरगनियां, बकौर-परसरमा-बनगांव-बैरियाही-महिसी और मानिकपुर से साहेबगंज सड़क का काम होना है। जेपी सेतु के समानान्तर 6 लेन पुल का भी टेंडर जारी हो गया है।