बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का एक आदमखोर बाघ ने इन दिनों पूरे प्रशासन के नाक में दम कर रखा है। वह एक के बाद एक अब तक 7 लोगों को अपना निवाला बना चुका है। आज साथ में युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने शुक्रवार को वन विभाग के ऑफिस और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। वन विभाग के लगातार प्रयास के बावजूद बाघ पकड़ में नहीं आया है।
बाघ को गोली मारने का आदेश जारी।
बिहार के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन प्रभात गुप्ता ने शुक्रवार को आदमखोर बाघ को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के आवेदन पर नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने बाघ को गोली मारने की अनुमति दे दी है। WLW ने बाघ को मारने की अनुमति मिलने की जानकारी दी है।
बता दें कि 26 दिनों तक बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिए रेस्क्यू अभियान चला लेकिन करीब 400 से ज्यादा वन अधिकारी, कर्मचारी, शूटर, एक्सपर्ट भी उसे नहीं पकड़ पाए। इधर बाघ से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। रात को लोग अपने घरों के बाहर आग जलाकर सो रहे थे।
Recent Comments