रेलवे समय -समय पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाते रहता है। इसके साथ ही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उनके परिचालन अवधि में भी विस्तार किया जाता है। इसी कड़ी में दरभंगा-अजमेर-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा और पाटलिपुत्र- अयोध्या कैंट की संचालन अवधि में 08 ट्रिप को विस्तार दिया जा रहा है। इससे हजारों यात्रियों को सुविधा होगी।
दरभंगा- अजमेर स्पेशल ट्रेन।
ट्रेन संख्या 05537/05538, दरभंगा-अजमेर-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में दरभंगा से दिनांक 05.10.22 से 30.11.22 (08 ट्रिप) के लिए विस्तार दिया जा रहा है। इसी तरह से अजमेर से दिनांक 06.10.22 से 1.12. 22 तक (08 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। इस रेलसेवा के संचालन समय एवं ठहराव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा रहा है जोकि पूर्ववत ही रहेंगे।
पाटलिपुत्र -अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन।
यात्रियों की सुविधा के लिए पाटलिपुत्र और अयोध्या कैंट के बीच चलायी जा रही गाड़ी संख्या 03219/03220 पाटलिपुत्र-अयोध्या कैंट-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक) के फेरे में वृद्धि की जा रही है। अब यह स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र से अयोध्या कैंट के लिए 11.11.2022 तक तथा अयोध्या कैंट से पाटलिपुत्र तक दिनांक 12.11. 22 तक परिचालित की जायेगी। इन ट्रेनों के परिचालन से दशहरा दीवाली पर घर आने और जाने वाले हजारों यात्रियों को सुविधा होगी।