छुट्टियों पर घर आए सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी समेत तीन लोगों को गोली मार दी। फिलहाल सभी का इलाज जीएमसी(बेतिया) अस्पताल में हो रहा है। जानकारी के अनुसार नशे में धुत आर्मी के जवान ने अपनी पत्नी समेत एक अन्य महिला और एक 15 साल की लड़की को गोली मारी है।
घटना, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव की है। बताया जा रहा है कि जवान नशे में धुत था। रविवार रात की हालत में उसने अपनी पत्नी अनिता को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से बचने के लिए पत्नी घर से बाहर जाकर पड़ोस की महिलाओं के बीच जाकर छिप गई। पीछे-पीछे आए सेना के जवान ने गुस्से में वहां गोली चला दी। गोली उसकी पत्नी के अलावा गांव की एक अन्य महिला पालमती देवी और 15 साल की लड़की काजल को भी लग गई। उसकी पत्नी अनीता को पैर में गोली लगी है।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस गांव पहुंचकर आरोपी जवान नरेश शाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छानबीन में आरोपी की पत्नी अनीता ने बताया कि उसका पति अक्सर शाम को नशे की हालत में घर आता है और मारपीट करता है। रवि अभी नशे की हालत में धुत होकर उसने मारपीट शुरू कर दी जिससे बचने के लिए वह बाहर चली गई जहां उसका पति भी फायरिंग करते हुए पहुंच गया। इसी दौरान उसने हम सब पर गोली चला दी।
बेतिया के एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसका लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया है। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। आरोपी जवान दिल्ली में तैनात है। अभी वह छुट्टियों में घर आया हुआ था। पुलिस इस मामले पर आगे की कार्रवाई कर रही है।