भारत समेत दुनिया के कई देशों में व्हाट्सएप का सर्वर डाउन। सेंड और रिसीव नहीं हो रहे है मैसेज।

आजकल व्हाट्सएप का उपयोग लोगों के रोजमर्रा के जीवन में शामिल हो गया। कोई तस्वीर भेजना हो कोई संदेश, या वीडियो कॉल करनी हो हर समय व्हाट्सएप की जरूरत पड़ती है। आज दोपहर 1:00 बजे से पहले

व्हाट्सएप का सर्वर दुनिया के कई देशों में डाउन हो गया। भारत के कई हिस्सों में भी व्हाट्सएप बिल्कुल काम नहीं कर रहा। व्हाट्सएप यूजर कोई भी मैसेज सेंड और रिसीव नहीं कर पा रहे हैं।

ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड।

बता दें कि भारत ही नहीं, मिडिल ईस्ट, यूरोप और दक्षिण एशिया के कई देशों में वॉट्सऐप की सेवाएं बाधित हुई हैं। लोगों ने ट्विटर पर अपनी समस्याएं शेयर की हैं। ट्विटर पर #whatsappdown ट्रेंड हो रहा है। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इसके अलावा लोग ट्विटर और फेसबुक पर तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं।

सर्विस बहाल करने पर हो रहा काम।

व्हाट्स ऐप के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा के प्रवक्ता ने कहा कि हम जल्द से जल्द सेवा बहाल करने पर काम कर रहे हैं। हम जानते हैं कि वर्तमान में कुछ लोगों को संदेश भेजने में परेशानी हो रही है। आज, व्हाट्सएप के विश्व स्तर पर 2 बिलियन से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। यह दुनिया में सबसे लोकप्रिय मोबाइल मैसेंजर ऐप है।
व्हाट्सएप पर हर दिन 100 अरब से ज्यादा मैसेज भेजे जाते हैं।