वर्षों से निर्माणाधीन मुंगेर गंगा ब्रिज का उद्घाटन फरवरी महीने में ही किया गया है। हालांकि अभी इसके अप्रोच रोड का काम चल ही रहा था। इस बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से एक नोटिस आया है कि 3 दिन तक इसको पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। तक यानी 3 जून से 5 जून तक यात्रा के दौरान नहीं कर सकेंगे। अब यात्रा के लिए लोगों को लंबे रूट का सहारा लेना पड़ेगा।
इस वजह से किया गया है बंद।
बता दें कि मुंगेर रेल सह सड़क पुल के पहुंच पथ में बना हुआ वायडक्ट पोर्टियन का स्पेन लोड टेस्ट किया जाना है। साधारण भाषा में कहें तो पुल के स्पेन के बीच बने दो पायों के बीच लोड टेस्ट किया जाएगा। इसे लेकर ही इस रास्ते को फिलहाल बंद किया गया है। 3 जून यानी शुक्रवार को सुबह 8 बजे से इसे बंद किया गया जो आगामी 5 जून तक शाम 6 बजे तक बंद रखा जाएगा। एनएचएआई ने पहुंच पथ के दोनों ओर बैनर लगाकर इसकी जानकारी दे दी है।
इन जिलों में जाने वालों की बढ़ी परेशानी।
इस पुल पर यातायात बंद होने के बाद मुंगेर से सड़क मार्ग द्वारा बेगूसराय, खगड़िया जाने के लिए 100 से 150 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी लोगों को तय करनी होगी। इसके साथ ही सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, समस्तीपुर सड़क मार्ग से आने-जाने वाले यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी होगी।