बिहार में गंगा नदी राजधानी पटना से होते हुए बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर होकर निकल जाती है। बिहार में हिंदुओं का अति प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गया जी गंगा नदी से काफी दूर है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगाजल उज्जवल योजना के पापनाशिनी गंगा का पानी मोक्ष नगरी गया तक पहुंचाया जा चुका है। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया जिले के मोहड़ा प्रखंड के तेतर जलाशय का निरीक्षण करने के बाद बटन दबाकर योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि गया के जलाशय का नाम गंगा जी गया जलाशय और राजगीर के जलाशय का नाम गंगा जी राजगृह जलाशय रखा गया है।
गया के घरों तक पहुंचेगा गंगाजल।
बता दें कि गंगा का जल गया जिले के सभी घरों तक पहुंचाने के लिए यह योजना बनाई गई थी। इस योजना से गया, नालंदा और गया जिले के लोगों को फायदा मिलेगा।योजना का उद्घाटन करने के बाद सीएम ने कहा कि हमने किय किया था कि गया, राजगीर और नवादा में गंगाजल लाएंगे। गंगा जी अब गया तक पहुंच गई है। यह बहुत बड़ी बात है। हजार करोड़ की इस योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बीते तीन वर्षों से कार्य किया जा रहा था। उन्होंने राजगीर जिला से तथा नवादा जिले के मोतनाजे जलाशय का भी निरीक्षण किया।
मोकामा से गया पहुंचाया जा रहा है पानी।
जानकारी के अनुसार मोकामा के मराची से गंगा नदी का पानी लिफ्ट कर मानपुर के अबगिला स्थित 400 फीट गहरी खदान में स्टोर किया जा रहा है। इसके लिए साढ़े चार फीट चौड़ी पाइपलाइन मोकामा से गया तक करीब 137 किमी में बिछाई गई है। खदान में भंडारित गंगा जल को तीन चरणों में फिल्टर कर शहर के तमाम घरों में पहुंचाया जाएगा। जिससे शहर के लोग प्यास बुझाएंगे। उसके बाद शहर में पानी की किल्लत कदापि नहीं होगी। इस कार्य को जल संसाधन विभाग की ओर से कराया गया है।