मौसम विभाग की चेतावनी: आज प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना।

प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे नदियों के जलस्तर में और भी वृद्धि हो रही है। राजधानी पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 24 अगस्त, मंगलवार के लिए किशनगंज अररिया और पश्चिमी चंपारण जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वही सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर जिले के कुछ हिस्सों में भी हल्के से लेकर मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

कल राजधानी पटना में भी दोपहर बाद से बारिश हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान औरंगाबाद का रहा जो 37 डिग्री सेल्सियस था। और न्यूनतम तापमान डेहरी रोहतास का रहा जो 22.5 डिग्री सेल्सियस था।

प्रदेश में कल सबसे ज्यादा बारिश कटिहार में 70 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, कैमूर और नालंदा जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह खुले में बाहर ना निकले। ऐसे मौसम में वज्रपात की संभावना बनी रहती है। अगर आप खुले में हैं तो शीघ्र अति शीघ्र पक्के मकान की शरण लें। बिजली के पोल और ऊचे पेड़ों से दूरी बनाए रखें।