गर्मी से परेशान प्रदेश के लोगों को अब मानसून के आने का इंतजार है। जहां पहले बताया जा रहा था कि इस वर्ष मानसून समय से पहले आएगा लेकिन अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान में इसे आने में 4 से 5 दिन की देरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल तट पर शुक्रवार को ही ही मानसून के बादल आने संभावना बनी थी, लेकिन केरल में ही 24 घंटे बाद मानसून दस्तक देगा। यही कारण है कि बिहार में भी आने में देरी होगी।
12 से 13 जून के बीच आएगा मानसून।
मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष बिहार में मानसून 12 से 13 जून के बीच आने के आसार हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए राज्य के सभी 38 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आंधी, तूफान के साथ बारिश होने की आशंका जताई है।
बिहार के कई इलाकों में आंधी बारिश के आसार।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के कई इलाकों में आंधी बारिश के आसार हैं। खासकर के उत्तर और पूर्वी बिहार में तेज आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं ऐसे में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी व पूर्वी बिहार के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज आंधी चल सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है।