यूपीएससी 2021 का रिजल्ट घोषित। यूपी की श्रुति शर्मा बनी टॉपर। टॉपर्स में लड़कियों का दबदबा। देखिए टॉपर्स की लिस्ट।

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा ने टॉप किया है।जबकि, अंकिता अग्रवाल व गामिनी सिंगला क्रमश: सेकेंड व थर्ड टॉपर बनीं हैं। टॉपर श्रुति शर्मा बिजनौर की रहने वाली हैं। उन्‍होंने दिल्‍ली के सेंट स्‍टीफेंस कालेज व जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय से शिक्षा प्राप्‍त की है।

आज 30 मई को आयोग द्वारा रिजल्ट जारी किया गया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट को आसानी से चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पीडीएफ के जरिए उम्मीदवार अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 685
उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

ये है टॉप टेन की पूरी लिस्ट।

1.) श्रुति शर्मा
2.) अंकिता अग्रवाल
3.) गामिनी सिंगला
4.) ऐश्वर्या वर्मा
5.) उत्कर्ष द्विवेदी
6.) यक्ष चौधरी
7.) सम्यक जैन
8.) इशिता राठी
9.) प्रीतम कुमार
10.) हरकीरत सिंह रंधावा