मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एनआई और प्री एनआई का कार्य किया जाना था। इस कारण से 11 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया था। दीपावली-छठ में बड़ी संख्या में लाेगाें के घर आने की संभावना काे देखते हुए जंक्शन के पश्चिमी साइड में नवनिर्मित 4 स्टबलिंग लाइन के नन इंटरलाॅकिंग कार्य काे रेलवे ने स्थगित कर दिया है।
सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी।
रेलवे बाेर्ड की ओर से स्वीकृति नहीं दिए जाने के कारण अब जंक्शन से खुलने और गुजरने वाली सभी ट्रेनें पूर्ववत चलती रहेंगी। पूमरे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियाें की अत्यधिक भीड़ आने की संभावना काे देखते हुए फिलहाल एनआई कार्य को स्थगित कर दिया गया है। छठ बाद रेलवे बाेर्ड से ट्रेनाें के कैंसिलेशन और डायवर्सन की स्वीकृति मिलने के बाद फिर से एनआई कार्य किया जाएगा।
इन एक्सप्रेस ट्रेनों को किया गया था रद्द।
1.)15515/16 रक्सौल-दानापुर इंटरसिटी
2.) 14005 अप लिच्छवी एक्सप्रेस
3.) 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस
4.)15201/02 पाटलिपुत्र नरकटियागंज
5.) 03219/20 पाटलिपुत्र अयोध्या स्पेशल
6.) 19269/70 मुजफ्फरपुर पोरबंदर
7.) 19053/54 मुजफ्फरपुर सूरत
इन पैसेंजर ट्रेनों को किया गया था रद्द।
1.) 05595/96 दरभंगा, सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर पैसेंजर
2.) 05258/59 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर
3.) 05265/66 पाटलिपुत्र-दरभंगा पैसेंजर
4.) 05253/ 54 पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर
5.) 05287/88 रक्सौल-मुजफ्फरपुर पैसेंजर
6.) 05257/ 60 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर
7.) 05505/06 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर पैसेंजर
Recent Comments