राजगीर जू सफारी से पटना जू लाया जाएगा एक शेर। यहां से जाएंगे मगध और विक्रम नाम के दो बाघ।

बिहार में संजय गांधी जैविक उद्यान के बाद राजगीर में जू सफारी शुरू की गई जहां खुले में जानवर विचरण करते हैं। अब पटना जू से मगध और विक्रम नाम के दो बाघ को राजगीर जू सफारी ले जाया जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारी के मुताबिक पटना जू में संगीता नामक बाघिन ने मई में चार शावकों मगध, विक्रम, केसरी और रानी को जन्म दिया था।

राजगीर जू सफारी से पटना चिड़ियाघर आएगा एक शेर।

बाघ के बदले सफारी से एक शेर पटना जू लाने की बात चल रही है। जू सफारी करीब 191.12 हेक्टेयर में फैला है। इसमें अभी शेर, बाघ, भालू, हिरण सहित 70 से अधिक जानवर हैं। सबसे अधिक हिरण और सांभर हैं। पटना जू से दो बाघ जाने के बाद वहां बाघों की संख्या पांच हो जाएगी। इसके बाद जानवरों की संख्या 72 से अधिक हो जाएगी। इसके अलावा 10 और जानवरों को लाने के लिए योजना बन रही है।

राजगीर जू सफारी में पांच बाघ रखने की ही क्षमता है। अभी वहां दो बाघ और एक बाघिन है। पटना जू से मगध और विक्रम नामक बाघ जाने के बाद वहां बाघों की संख्या पांच हो जाएगी। 20.50 हेक्टेयर में बाघ सफारी है। अभी पटना जू के दोनों बाघ छोटे हैं। नवंबर के महीने में ये वयस्क हो जाएंगे तब उन्हें ले जाया जाएगा।