रिया चक्रवर्ती ने जेल से रिहाई के दिन कैदियों के साथ किया था डांस। बंटवाई थी मिठाई।

बिहार के रहने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या से जुड़े ड्रग केस में जेल जाना पड़ा था। हाल ही में खुलासा हुआ है कि अपने रिहाई के दिन रिया चक्रवर्ती ने कैदियों के संग डांस किया था साथ ही उन्होंने उन सबके बीच मिठाई भी बंटवाई थी। इस मामले में उनके भाई को भी जेल जाना पड़ा था।

सुधा भारद्वाज ने किया खुलासा

एक इंटरव्यू के दौरान मानवाधिकार वकील सुधा भारद्वाज ने इस बात का खुलासा किया कि जेल में रिया चक्रवर्ती ने अपना समय कैसे बिता रही थीं। बता दें कि सुधा भारद्वाज को दिसंबर 2021 में मुंबई का भायखला जेल से रिहा किया गया है, जहां पर करीब 28 दिल तक रिया चक्रवर्ती भी रही थीं। सुधा को भीमा कोरेगांव केस में गिरफ्तार करने के तीन साल बाद जेल से रिहाई मिली थी। वहीं, अब सुधा ने  इंटरव्यू के दौरान बताया कि रिया चक्रवर्ती का जेल में सभी के साथ बहुत अच्छा व्यवहार था। वह सभी के साथ मिल-जुलकर रहीं और आखिरी दिन मिठाई भी बांटी।

कैदियों से था बेहतर बर्ताव।

सुधा भारद्वाज बताते हैं कि रिया चक्रवर्ती को उस समय
बलि का बकरा बनाया जा रहा था। जमकर मीडिया ट्रायल हो रहा था। शायद इसीलिए उन्हें मेन बैरक में ना रखकर स्पेशल सेल में रखा गया था। क्योंकि मेन बैरक में हमेशा टीवी चलता रहता था। वे बताती है कि रिया का कैदियों से बहुत ही दोस्ताना व्यवहार था। आखरी दिन कैदियों की डिमांड पर रिया ने उनके साथ डांस किया था। साथ ही रिहाई के वक्त सभी कैदी उन्हें गेट तक छोड़ने आए थे।