लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज ने 64 साल की उम्र में अपनी वकील प्रेमिका से की शादी। सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा।

जहां एक तरफ मां बाप अपने बच्चों से कहते हैं कि शादी की एक उम्र होती है, जल्दी कर लो। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि शादी की कोई उम्र नहीं होती। ऐसे ही एक जज है शिवपाल सिंह जिन्होंने लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाया था। उन्होंने 64 साल की उम्र में अपनी वकील प्रेमिका से शादी कर ली। 64 साल की उम्र में जज शिवपाल सिंह को गोड्डा कोर्ट की ही एक महिला वकील से प्यार हो गया है। उन्होंने वकील नूतन तिवारी से शादी रचा ली है। गोड्डा कोर्ट में ही प्रैक्टिस करने वाली नूतन तिवारी भाजपा की नेता भी हैं।

50 साल की प्रेमिका से की शादी।

जज शिवपाल सिंह अपने कैरियर में कई महत्वपूर्ण फैसले सुना चुके हैं, लेकिन आखिरकार अपने प्यार को लेकर उन्हें 64 साल की उम्र में फैसला करना पड़ा। 64 वर्ष के जज शिवपाल सिंह ने 50 साल की अपनी प्रेमिका नूतन तिवारी से शादी कर ली। दोनों प्रेमी युगल ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। जज शिवपाल सिंह ने इसे दो लोगों का निजी फैसला बताया है। दोनों अपने फैसले से खुश हैं। दुल्हन बनी नूतन तिवारी काफी खूबसूरत लग रही थी।

कोर्ट परिसर में हुई थी मुलाकात।

बताया जाता है कि नूतन से शिवपाल की नजदीकी उसी वक्त हुई जब शिवपाल सिंह सीबीआई की विशेष अदालत के जज थे। जज शिवपाल सिंह और वकील नूतन तिवारी की मुलाकात गोड्डा कोर्ट परिसर में ही हुई थी। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और फिर नज़दीकियां कुछ इस कदर हो गयी कि जज साहब ने महिला वकील के साथ ही आगे की जिंदगी गुजारने का फैसला कर लिया।

सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा।

सीबीआई के विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह ने ही लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाई थी। इस वजह से वह काफी चर्चित हो गए और उनकी शादी की चर्चा भी सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। तमाम यूजर से लिख रहे हैं कि देख रहे हो विनोद बेरोजगार को आ रहे शादी को तरस रहे हैं और बूढ़े लोग बुढ़ापे में भी जवानी वाले ख्वाब पूरे कर रहे हैं।