वंदे भारत एक्सप्रेस से बदले जाएंगे इंटरसिटी एक्सप्रेस। बड़ी संख्या में यात्रियों को होगी सुविधा।

भारतीय रेल अब ज्यादा से ज्यादा सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के चलाने पर जोर दे रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे कई बदलाव करने जा रहा है। अब इंटरसिटी ट्रेनों के स्थान पर सुविधाओं से युक्त सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जाएगा। आने वाले दिनों में इसका लाभ भागलपुर स्टेशन को भी मिल सकता है। कई इंटरसिटी भागलपुर से विभिन्न जगहों के लिए चलती है।

यात्रियों के समय की होगी बचत।

अभी पहले फेज में 27 रूट का चयन किया है। बता दें कि इन ट्रेनों में प्रत‍िद‍िन लाखों यात्री सफर करते हैं। इन यात्र‍ियों की सुव‍िधाओं को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे ट्रेनों को वंदे भारतएक्‍सप्रेस से रिप्लेस करने की तैयारी कर रहा है। इन ट्रेनों के के वंदे भारत से र‍िप्‍लेस होने पर यात्र‍ियों को सफर में पहले के मुकाबले कम समय लगेगा। अगले एक साल में 75 नयी वंदे भारत ट्रेन शुरू करने पर काम तेजी से चल रहा है। चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्टी में वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण तेजी से चल रहा है।

पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि पहले की योजना के तहत गुरुवार को वंदे भारत का ट्रायल रेक सुबह 07.14 बजे चंडीगढ़ पहुंच गया है। परीक्षण-पूर्व गतिविधियों को शुरू करने के लिए रेक को स्टेबलिंग लाइन पर रखा गया। उन्होंने बताया कि पूर्व रेलवे को वंदे भारत ट्रेनों के चलाने से संबंधित किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है, मगर आने वाले दिनों में इस ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।