दरअसल रेलवे स्टेशन पर समोसा खरीद कर खाना एक शख्स को भारी पड़ गया। समोसा खाने के चक्कर में वह तेज रफ्तार चलती ट्रेन के नीचे आ गया। गनीमत यह रही कि उसकी जान बच गई। घटना बिहार के बक्सर स्टेशन की है। जानकारी के अनुसार दानापुर रेल मंडल के बक्सर स्टेशन पर जैसे ही अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस रुकी, एक शख्स उसमें से समोसा खाने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गया। गरमा गरम समोसा खरीदने के बाद जैसे ही इस यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, वो ट्रेन के नीचे चला गया। हालंकि सूझ बूझ दिखाते हुए वह शख्स ट्रेन के चक्का से बचते हुए, बीच पटरी पर पहुंच गया। तब तक ट्रेन काफी रफ्तार पकड़ चुकी थी।
वहां मौजूद लोगों को लगा कि अब यह बयक्ति नहीं बचेगा। लेकिन ट्रेन के गुजरने के बाद वह उठकर बैठ गया तो सभी दंग रह गए। युवक को मामूली चोटें आई थी। जिसके बाद लोगों ने उसे उठाकर प्लेटफार्म पर बिठाया। युवक समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि उस व्यक्ति को ज्यादा चोट नहीं आई है। थोड़ी देर आराम कराने के बाद लोगों ने उसे दूसरी ट्रेन से रवाना करा दिया।