इन दिनों साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा के खूब चर्चे हो रहे हैं। हालांकि उनकी फिल्म लाईगर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन उन्हें हिंदी भाषी मीडिया में खूब पब्लिसिटी मिली। अब उनके चाहने वाले फैंस पूरे भारत में मौजूद हैं। हाल ही में उनका नाम पुष्पा फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ जोड़ा जा रहा था। लेकिन अब जो विजय ने खुलासा किया है उसके अनुसार उन्होंने किसी और एक्ट्रेस के लिए अपना प्यार जताया है।
दरअसल, विजय देवरकोंडा ने हाल में एक ऐसा ट्वीट किया है जिसने सभी को चौंका दिया है। इस ट्वीट में विजय ने साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु को अपना ‘प्यार’ बताया है। सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
विजय देवरकोंडा ने ट्वीट करते हुए लिखा…
विजय देवरकोंडा ने अभिनेत्री की आगामी रिलीज होने वाली फिल्म ‘यशोदा’ का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘मुझे उनसे उसी दिन प्यार हो गया था, जिस दिन पहली बार कॉलेज के बच्चे के रूप में बड़े पर्दे पर देखा था। आज मैं उनकी हर उस चीज के लिए प्रशंसा करता हूं जो वह हैं।’ बता दें बीते दिन ही सामंथा की फिल्म ‘यशोदा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था।
Recent Comments