सिवान के व्यक्ति की पत्नी और दो बच्चों समेत हत्या। मकान मालिक ने बहु से अवैध संबंध के शक में मार डाला।

सिवान के रहने वाले कृष्णा तिवारी नाम के एक व्यक्ति को उनके पत्नी और दो बच्चों समेत बेरहमी से मार डाला गया। घटना गुरुग्राम की है जहां पर मकान मालिक ने अपनी बहू से अवैध संबंध के शक में कृष्णा तिवारी की पूरी परिवार समेत हत्या कर दी। आरोपी रिटायर्ड फौजी है। पूर्व फौजी का आरोप है कि मेरी बहू का किराएदार कृष्णा तिवारी से अवैध संबंध था। किराएदार और उसके परिवार की हत्या से पहले रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू की भी हत्या कर दी।  हत्या के बाद फौजी ने खुद पुलिस के सामने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के सामने फौजी ने बताया की बहू के अवैध संबंध के चलते उसके सर पर खून सवार था।

पूर्व फौजी नहीं अभी कहा कि उसने बच्चों की हत्या इसलिए की क्योंकि उनके माता-पिता के मर जाने के बाद उनकी परवरिश कौन करता। जानकारी के अनुसार
सीवान जिले के मैरवा थाना इलाके के बयास तिवारी के 45 वर्षीय बेटे कृष्णा तिवारी अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रहते थे। वे राजेंद्र पार्क बस्ती एरिया में राव साहब नाम के एक रिटायर्ड फौजी के यहां किराए के मकान में रहते थे। वे वहां पर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। लॉकडाउन में जॉब छूट जाने के बाद वह घर पर आ गए थे और अभी इसी महीने की 10 अगस्त को ही अपने किराए के मकान में वापस गुरुग्राम पहुंचे थे।

रिटायर्ड फौजी ने चाकू और धारदार हथियार से 5 लोगों की हत्या करने के बाद खुद पुलिस के सामने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार पूर्व फौजी ने इसी साल जनवरी में अपनी बहू को किराएदार के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। तभी से उनके सर पर खून सवार था। पहले वह अपने बहू के कमरे में गया। जब बहू ने दरवाजा खोला तो उस पर चाकू से वार करके मार डाला। रात 2:00 बजे के बाद पूर्व फौजी ने बारी-बारी से सब के कमरे में जाकर उनकी हत्या कर दी।

मृतक कृष्णा तिवारी के बड़े भाई की भी मौत 2005 में हो चुकी है। उनके पिता दिव्यांग है। दोनों बच्चों की मौत के बाद उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतकों में कृष्णा तिवारी (45), उनकी पत्नी अनामिका तिवारी (38), बेटी सुरभि (9) और छोटी बेटी विधि तिवारी (3) और पूर्व फौजी की बहू शामिल है।