200 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी एडवांस वंदे भारत ट्रेन। 16 महीने में तैयार होगी ट्रेन।

स्वदेशी तकनीक से निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कई मामलों में बुलेट ट्रेन को टक्कर दे रही है। यह 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार बुलेट ट्रेन से भी तेज पकड़ती है।जहां बुलेट ट्रेन को इसके लिए 55 सेकंड लगते हैं वहीं वंदे भारत ट्रेन को सिर्फ 52 सेकंड लगते हैं। इसके अलावा जल्द ही वंदे भारत ट्रेन का अपग्रेडेड एडवांस वर्जन आ रहा है जिसकी रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।

महाराष्ट्र में तैयार होंगे वंदे भारत के 1600 डब्बे।

रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एडवांस वर्जन के लिए मध्य महाराष्ट्र के लातूर में मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री की ओर से करीब 1,600 डिब्बों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें से हर एक कोच की लागत करीब 8 करोड़ से ​​9 करोड़ रुपये होगी। मंत्री ने जानकारी दी कि नेक्स्ट वर्जन वंदे भारत ट्रेन का कोच मराठवाड़ा में बनाया जाएगा।

200 किलोमीटर प्रति घंटा होगी रफ्तार।

रेल मंत्री ने कहा‍ कि 180 kmph की तुलना में एडवांस वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन की रफ्तार 200 kmph अधिकतम होगी। साथ ही इस एडवांस वर्जन के कोचों की पहली खेप 15 से 16 महीने में तैयार कर दी जाएगी। सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन के चुनौत‍ियों के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि इसके वॉइस लेवल को 60 से 65 डिसेबल तक लाने में सफल रहे हैं, जो एक एयरक्राफ्ट के 85-90 डिसेबल से कम है। ट्रेन में बैठने पर अंदर काफी कम शोर होता है तथा झटके भी महसूस नहीं होते।