नई दिल्ली: जाने-माने सिंगर, रैपर हनी सिंह आज दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए। उन पर केस किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनकी पत्नी ने किया है। पहले कोर्ट की दो तारीखों पर हनी सिंह नहीं पहुंचे थे। बता दें कि उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा का केस किया है। सिंगर को आज कोर्ट के सामने अपनी इनकम डिटेल्स प्रस्तुत करनी थी। उन्होंने बंद लिफाफे में इनकम डिटेल्स के साथ-साथ अपनी टैक्स रिपोर्ट भी पेश की।
क्योंकि मामला घरेलू हिंसा का है इसीलिए कोर्ट के जज ने दोनों को अपने चेंबर में ले जागर काउंसलिंग की। शालिनी तलवार का आरोप है कि मैंने हनी सिंह को अपने जीवन के 10 साल दिए लेकिन उसने मुझे छोड़ दिया। पत्नी में आरोप लगाए हैं कि हनी सिंह के कई सारे लड़कियों के साथ नाजायज यौन संबंध है। शालिनी ने शारीरिक हिंसा, मानसिक उत्पीड़न, आर्थिक हिंसा और यौन हिंसा के इल्जाम भी लगाए हैं।
वही हनी सिंह की पत्नी ने हनी सिंह से रूप में ₹20 करोड़ के मुआवजे की डिमांड की है। साथ ही उन्होंने स्त्रीधन और दहेज की वस्तुएं भी वापस मांगी है। शालिनी ने कहा कि, सिंगर को हर महीने दिल्ली में एक आलीशान फ्लैट का 5 लाख किराया भी देना होगा।
दूसरी तरफ हनी सिंह ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।