बिहार में श्रमिकों की बढ़ेगी दैनिक मजदूरी। जानिए कब से मिलने लगेगा इसका लाभ।

बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग ने मजदूरों की दैनिक मजदूरी में वृद्धि करने का फैसला लिया है। दरअसल जिस तरह से सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। उसी तर्ज पर श्रमिकों के दैनिक मजदूरी दर में भी वृद्धि की जाती है। चुकी केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। अतः अब श्रम संसाधन विभाग ने भी दैनिक मजदूरी में वृद्धि करने का फैसला लिया है।

श्रम संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बस इस फैसले पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। और 1 अक्टूबर से श्रमिकों को इसका लाभ मिलने लगेगा। विभाग की तरफ से श्रमिकों के दैनिक भत्ते में ₹15 की वृद्धि की जाएगी।

बता दें कि बिहार में श्रमिकों को 4 श्रेणी में बांटा गया है। बिना प्रशिक्षण प्राप्त किया श्रमिकों को अकुशल श्रेणी में रखा जाता है। बिना प्रशिक्षण के लेकिन कुछ वर्षों तक काम का अनुभव रखने वालों को अर्धकुशल(सेमी – स्किल्ड), वही प्रशिक्षित श्रमिकों को कुशल श्रमिक प्रशिक्षण के साथ-साथ कई वर्षों तक कार्य अनुभव रखने वालों को अतिकुशल (हाई – स्किल्ड) की श्रेणी में रखा जाता है।

वर्तमान में प्रदेश में अकुशल मजदूरों को 304 रुपए, अर्धकुशल को 316 रुपए, वहीं कुशल मजदूरों को 385 रुपए और अधिक कुशल को ₹470 दैनिक मजदूरी दिए जाने का प्रावधान है। वहीं इसके पर्यवेक्षक और किए कार्य करने वालों को ₹8703 मासिक वेतन देने का प्रावधान है।