केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी परियोजना और राज्य सरकार की पहल पर पटना में लगातार कई नए बदलाव किए जा रहे हैं। अभी पटना का मरीन ड्राइव बनकर तैयार होने ही वाला है। साथिया ने कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। आने वाले दिनों में आप अदालतगंज की तरफ जाएंगे तो वहां आपको कुछ नया देखने को मिलेगा। दरअसल अदालतगंज लेक एरिया डेवलपमेंट के तहत काम लगभग पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के तहत तालाब के बीचो बीच ही लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन बनाया गया है। हाल ही में इसका सफल ट्रायल किया जा चुका है।
अब राजधानी वासियों के हैंग आउट करने के लिए एक नई जगह बनकर तैयार है। कुछ दिन पहले पटना स्मार्ट सिटी के एमडी हिमांशु शर्मा ने इसका दौरा भी किया था। इस दौरान उन्होंने म्यूजिक फाउंटेन और लेजर शो की तकनीकी जानकारी लेकर इसका ट्रायल भी देखा।
शाम को सैर सपाटा करने वाले लोगों और खासकर के युवाओं को यह जगह काफी आकर्षित करेगी। जहां वे लेजर शो म्यूजिकल फाउंटेन के साथ-साथ वोटिंग का भी आनंद ले पाएंगे। तालाब के चारों तरफ घाट बना दिए गए हैं और तालाब को और भी ज्यादा गहरा किया गया है। पानी की कमी होने की स्थिति में बाहर से पानी लाने की व्यवस्था भी की गई है। हालांकि इस परियोजना का पूरा करने का लक्ष्य 2020 में ही रखा गया था लेकिन कई कारणों से इसमें देरी हुई है।
तलाब के बीचो बीच काफी ऊंचाई वाले फव्वारे लगाए गए हैं जो म्यूजिक के साथ चलते हैं।
यह सैर सपाटा करने आने वाले लोगों के लिए और भी सुविधाएं विकसित की गई जैसे खाने पीने के लिए फूड स्टॉल भी बनाया गया है। तालाब के चारों ओर स्ट्रीट लाइट और मास्ट लाइट लगाए गए हैं। शाम के समय यहां आप लेजर शो का भी आनंद ले सकते हैं। और साथ ही ओपन थिएटर का भी सुविधा होगी।
Note- तस्वीर प्रतीकात्मक