महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रही। ऐसे तमाम उदाहरण है जहां महिलाओं ने अपने दम पर बिजनेस का एक साम्राज्य खड़ा कर दिया है। ऐसी ही एक महिला है फाल्गुनी नायर। फाल्गुनी ने आंत्रप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में अपना एक अलग नाम बनाया है। ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स, वूमेन वैलनेस और फैशन के क्षेत्र में उनकी कंपनी nykka.com का काफी बड़ा नाम है।
फाल्गुनी नायर ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट अहमदाबाद से पढ़ाई की। उसके बाद वे कोटक महिंद्रा बैंक में कैपिटल इन्वेस्टमेंट डायरेक्टर के पद पर जॉब करने लगीं। फाल्गुनी की ज़िंदगी सही चल रही थी। पैसा था, अच्छे ओहदे वाली नौकरी थी। पर वे बेचैन थीं, क्योंकि कहीं न कहीं वह अपने काम से ख़ुश नहीं थी। उन्हें अपनी अलग पहचान बनानी थी। वह अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहती थी। लेकिन उसके लिए पूरी पूंजी नहीं थी। किसी तरह उन्होंने थोड़ी बहुत फंडिंग इकट्ठा की और 2012 में nayka.com की शुरुआत कर दी। आज उनकी कंपनी की वैल्यू इतनी है कि उनके आने वाले आईपीओ को खरीदने के लिए लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खबर यह भी है कि आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ ने सेकेंडरी इन्वेस्टमेंट के तहत उनकी कंपनी में इन्वेस्ट किया है।
ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने का आईडिया कोई नया आईडिया नहीं था। इस क्षेत्र में पहले से ही कई सारे कंपनियों के प्रोडक्ट उपलब्ध थे। फिर उन्होंने सारे प्रोडक्ट्स को एक कॉमर्स के जरिए एक जगह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की सोची। धीरे-धीरे उनका व्यवसाय बढ़ता गया आज वह खुद के अपने ब्रांड नायिका के प्रोडक्ट बेचती हैं। 2020 में उन्हें स्टेडव्यू से 14 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट मिला।
आज यह कंपनी 2,000 अलग-अलग ब्रांच के लगभग दो लाख प्रोडक्ट बेचने का दावा करती है। फाल्गुनी नायर आज उन महिलाओं के लिए मिसाल हैं जो बिजनेस के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करना चाहती हैं।