सीएम नीतीश ने गांधी मैदान से किए बड़े ऐलान। कर्मचारियों को दिया ये तोहफा। लगा दी योजनाओं की झड़ी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के 75 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर चीफ जस्टिस समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

सब प्रदेश के कर्मचारियों पेंशन धारियों को केंद्र सरकार की तर्ज पर अब 28% महंगाई भत्ता मिलेगा। बिहार सरकार ने भी उनका महंगाई भत्ता 11% बढ़ाकर 17 से 28% कर दिया। इस बड़े हुए महंगाई भत्ते की दर जुलाई 2021 से लागू होगी।

सीएम ने कहा कि वित्त विभाग इससे संबंधित आदेश निर्गत करेगा। इसके अलावा सीएम ने और भी कई अन्य घोषणाएं की हैं। नीतीश ने कहा कि सभी वर्ग की युवतियों के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की जाएगी।

सीएम नीतीश ने किए ये अन्य बड़े ऐलान।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत तीन नए कॉलेज बनाए जाएंगे।

कृषि मंडियों का 2700 करोड़ रुपए में जीर्णोद्धार किया जाएगा।

सुधा डेयरी का विस्तार अब हर नगर निकाय और हर प्रखंडों तक किया जाएगा। वहां इसके आउटलेट खोले जाएंगे।

सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत बीपीएससी, यूपीएससी मेंस की तैयारी के लिए अब सभी वर्ग की महिलाओं को क्रमशः 50 हजार व 1 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।

आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए अब पारिवारिक आय की सीमा बढ़ाकर ₹3 लाख कर दी गई है।

पुरुषों को सिर्फ एक प्रतिशत टैक्स पर व्यापार के लिए 5 लाख ऋण मुफ्त अनुदान राशि दी जा रही है।

अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र छात्राओं के लिए बनाए गए 33 हॉस्टल के जर्जर भावनाओं का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

इस मौके पर सीएम नीतीश ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि सरकार प्रदेश के संपूर्ण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।