मुश्किल वक्त में शाहरुख का सपोर्ट बन गई थी गौरी खान, हर कदम पर निभाया था शाहरुख का साथ,शाहरुख खान ने सुनाई अनकही बातें

 

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान का जाता है और शाहरुख ने बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया है. कम समय में शाहरुख खान ने बॉलीवुड में जो छाप छोड़ी है उसका हर कोई दीवाना है.

images 2023 03 29T092042.960

शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी के बारे में भी अक्सर बातें की जाती है क्योंकि शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी बॉलीवुड के गलियारों में एक चर्चा का विषय है. एक समय था जब शाहरुख खान काफी बुरे वक्त से गुजर रहे थे और बुरे वक्त में उनका साथ कोई नहीं दे रहा था ऐसे में गौरी खान ने उनका हाथ थामा था.

images 2023 03 29T091927.399

आपको बता दें कि गौरी और शाहरुख की लव स्टोरी एक चर्चा का विषय इसलिए भी है क्योंकि काफी लंबा समय बीत जाने के बाद भी शाहरुख खान और गौरी खान एक दूसरे का सहारा बने हुए हैं.

images 2023 03 29T091906.038

‘मन्नत’ से पहले कहां रहते थे शाहरुख खान?
लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि शाहरुख खान जैसी हस्तियां अपने सपनों के घर, छह मंजिला ऊंचे आलीशान घर मन्नत में जाने से पहले एक नॉर्मल 3 bhk घर में रहते थे। बहुमंजिला इमारत को शाहरुख की पत्नी गौरी ने खूबसूरती से डिजाइन किया है। एक्टर ने अपने परिवार के लिए जगह खरीदने के लिए बहुत मेहनत की थी और 2001 में उन्होंने मन्नत के कागजात पर साइन किए थे। शाहरुख के घर की कीमत अब लगभग 200 करोड़ है।

images 2023 03 29T091843.381

शाहरुख और गौरी खान का 3 bhk फ्लैट
बॉलीवुड में बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान मुंबई में एक 3 bhk फ्लैट में रहते थे। इस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। लेकिन यह सब सच है और मुंबई में उनका पहला घर उस बैकग्राउंड को दिखाता है, जहां से वे आते हैं। 25 अक्टूबर 1991 को शाहरुख खान ने गौरी खान से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने अपना बेस मुंबई शिफ्ट कर लिया।

गौरी ने पहले घर को कुछ ऐसे सजाया

शाहरुख के पहले घर के डाइनिंग रूम में चार लोगों के लिए लकड़ी की सीधी कटी हुई डाइनिंग टेबल थी। इसमें एक लकड़ी का बुक रैक और फ्लॉवर पॉट भी थे, जो उनके घर की सुंदरता को बढ़ाते थे। ऐसा लगता है कि गौरी ने अपने घर को हमेशा से ही खूबसूरती से सजाने की कोशिश की है।

images 2023 03 29T092028.726

उसी घर में पहला बच्चा
शाहरुख और गौरी ने इसी घर में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 13 नवंबर 1997 को दोनों ने अपने पहले बेटे आर्यन खान का स्वागत किया। 2001 में उन्होंने मन्नत में शिफ्ट किया, जिसका नाम उस समय विला वियना रखा गया था। 2013 में एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख ने अपना पहला घर किराए पर दिया था।