मंगलवार को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को पूरी तरह से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इतनी रात टाइटंस ने भारी-भरकम प्लक्स दिया था जिसके जवाब में मुंबई के बल्लेबाज फिसड्डी साबित होते गए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और इस भर में 207 रन बना डाले। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 152 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा दिया।
गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 56, डेविड मिलर ने 22 गेंदों पर 46 रन जड़े। अभिनव मनोहर ने 21 गेंदों पर 42 रन ठोक दिए। और राहुल तेवतिया ने आखिर में 5 गेंदों पर 3 छक्के लगाते हुए 20 रन जड़े।
बल्लेबाजी करने आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा सस्ते में निपट गए। ऐसे में मुंबई के बल्लेबाज दबाव में खेलने लगे। कैमरुन ग्रीन ने 33 रन बनाए वहीं सूर्यकुमार यादव ने 12 बॉल में 23 रन बनाया। सबसे अधिक निहाल वडेरा ने 21 गेंदों में 40 रन बनाए।
अफगानिस्तान के दो स्पिनर नूर अहमद और राशीद खान ने मिलकर आधी मुंबई टीम को समेट दिया। नूर अहमद ने 37 रन देकर 3 खिलाड़ियों को शिकार बनाया। जबकि राशीद ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए।