बिहार में बाढ़ का कहर: सीएम नीतीश हेलीकॉप्टर से और तेजस्वी नाव से ले रहे हैं बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा।

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो चुके हैं। उत्तर बिहार के अलावा पटना, वैशाली, खगड़िया, भागलपुर जिले के क्षेत्र भी जलमग्न हो चुके हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं। और अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दे रहे हैं।

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया और भागलपुर जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

वहीं नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव भी आज अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से जायजा लिया। इस दौरान वे फेसबुक लाइक भी कर रहे थे। प्राइवेट नाव से लोगों के बीच पहुंचे श्री यादव ने लोगों से उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने तेरसिया जाकर पिछले दिनों हुए नाव हादसे की जानकारी ली। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई थी। पीड़ित परिजनों से मिले। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता और महुआ विधायक भी मौजूद थे।

इस बार प्रभावित दौरे के दौरान तेजस्वी यादव फेसबुक लाइक कर रहे थे हैं और वह बार-बार अपने कैमरे से जलमग्न इलाके को दिखाने को बोल रहे थे। उन्होंने आगे जानकारी दी कि तेरसिया में जिन बच्चों की घटना में मौत हुई है उनके परिजनों को पार्टी की तरफ से 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।