इस खबर को पढ़ने के बाद तो आप यकीनन कहेंगे कि प्यार तो अंधा ही होता है। यह जात – पात, ऊंच- नीच , उम्र तक नहीं देखता। दरअसल मामला ही कुछ ऐसा हुआ है। खबर खगड़िया जिले से है जहां एक 21 साल के लड़के को 41 साल की महिला के साथ शादी रचानी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार जोरावरपुरा पंचायत के अंतर्गत शिरोमणि टोला के 21 वर्षीय युवक का प्रेम प्रसंग पिछले 2 सालों से अपनी उम्र से दुगने, 41 साल की विधवा महिला से चल रहा था। महिला दरियापुर के पंचकुटी नया गांव की निवासी है और 4 बच्चों की मां है। युवक पिछले 2 सालों से महिला के घर आता जाता रहता था। इधर बाढ़ की वजह से जब घर के अन्य सदस्य खेतों की देखरेख में व्यस्त थे उस वक्त महिला के घर पर इस युवक का आना जाना लगा रहा। अचानक शाम को ग्रामीणों ने उस युवक को महिला के घर पर अकेले पकड़ लिया। उनके प्रेम प्रसंग की भनक पहले से ही ग्रामीणों को थे। फिर क्या ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ उनकी शादी करा दी।
बता दें की महिला 4 बच्चों की मां है और उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला और युवक दोनों अलग-अलग जाति से हैं। पंचायत में महिला ने कबूला कि वह दो बच्चों को अपने साथ रखेगी और दो बच्चे दादी के पास रहेंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को उस युवक के साथ शादी करा कर विदा कर दिया।