जयदेव उनादकट का एक समय आईपीएल में काफी जलवा था। उन्होंने दो बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके अलावा उन्होंने एक बार हैट्रिक मिली है। इसी वजह से 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ₹11 करोड़ में खरीदा था। फिलहाल में लखनऊ की तरफ से खेल रहे हैं लेकिन अभी तक उन्होंने कोई कमाल नहीं दिखाया है।
2010 में ही डेब्यू करने के बाद उन्हें 2022 के आखिरी में टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। अब तक उन्होंने 2 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 3 विकेट लिए हैं और 7 वनडे में 8 विकेट लिए हैं। जयदेव उनादकट ने 2021 में अपनी मंगेतर से शादी की थी। उनकी वाइफ रिनी पेशे से वकील हैं।
रणजी ट्रॉफी 2023 का टाइटल सौराष्ट्र के नाम रहा है। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया से चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में टीम इंडिया से ब्रेक लेकर रणजी ट्रॉफी फाइनल खेला और अपनी टीम को चैंपियन बनाया।
हाल ही में सौराष्ट्र के रणजी ट्रॉफी जीतने के बाद जयदेव उनादकट की पत्नी रिनी ने भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इनमें से कुछ में वह ट्रॉफी के साथ नजर अा रही हैं।
रिनी अक्सर अपने पति जयदेव उनादकट की उपलब्धियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। लंबे अरसे बाद जब जयदेव उनादकट की टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई थी, तब भी रिनी ने जयदेव उनादकट की एक तस्वीर शेयर की थी।