करिश्मा कपूर 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी है और उन्होंने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों को दीवाना बना लेती थी।
करिश्मा कपूर का रिश्ता अभिषेक बच्चन के साथ होने वाला था और सूत्रों की मानें तो दोनों की सगाई हो चुकी थी लेकिन एकाएक दोनों का रिश्ता टूट गया। कहा जाता है कि बबीता कपूर की वजह से करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता टूट गया था।
लेकिन क्या आपको पता है कि करिश्मा कपूर कभी अक्षय खन्ना से प्यार करती थी और दोनों की शादी होने वाली थी। लेकिन उस समय उनकी मां बबीता कपूर के एक सर्च के कारण दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया था।
ट्यूस्डे तड़का’ सीरीज में जानिए Karisma Kapoor और Akshaye Khanna के प्यार की कहानी, जो धीरे-धीरे शादी की दहलीज के करीब पहुंची तो सही, पर टूटकर बिखर गई। बताया जाता है कि करिश्मा के पिता रणधीर भी इस शादी के लिए तैयार थे। वह अक्षय खन्ना को अपना दामाद बनाना चाहते थे। इसलिए वह विनोद खन्ना के घर बेटी करिश्मा का रिश्ता भी लेकर गए थे। पर जैसा सोचा था वह नहीं हो पाया। एक शख्स के दखल से सब बिखर गया।
करिश्मा कपूर और अक्षय खन्ना 90 के दशक में एक-दूसरे के करीब आ गए थे। यह करीबी तब आई, जब करिश्मा, अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद दर्द से गुजर रही थीं। उस दौरान उन्हें अक्षय खन्ना बड़े सहारे के रूप में मिले। दुख और दर्द के उस सैलाब में करिश्मा को अक्षय खन्ना से जो सहारा मिला, वह उन्हें करीब ले आया। दोनों के बीच अफेयर की खबरों को तब और हवा लगी जब उन्होंने साथ में एक फोटोशूट करवाया। इसमें करिश्मा और अक्षय के बीच की केमिस्ट्री ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।
विनोद खन्ना को भेजा रिश्ता, बबीता ने दिया दखल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणधीर कपूर को भी अक्षय खन्ना पसंद थे। अक्षय और करिश्मा तो शादी करना चाहते ही थे, रणधीर कपूर भी यही ख्वाहिश थी। इसी ख्वाहिश के साथ रणधीर कपूर ने अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना को रिश्ता भेजा। लेकिन इससे पहले कि कुछ बात बन पाती, करिश्मा की मां बबीता ने अड़ंगा डाल दिया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बबीता नहीं चाहती थीं कि करिश्मा यह शादी करें। बबीता का कहना था कि उनकी बेटी अभी अपने करियर के पीक पर है और उसे अभी शादी नहीं करनी चाहिए। इसी वजह से अक्षय और करिश्मा का रिश्ता टूट गया।