महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का बहुत बड़ा नाम है और उन्होंने अपने मेहनत के बदौलत काफी बड़ा मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आज के समय में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपना खास पहचान बना लिए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी देश के नहीं बल्कि पूरे विश्व के सबसे कुल कप्तान माने जाते हैं। धोनी ने भारत के कई खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने में खास भूमिका निभाई है और ऐसा ही साथ उन्होंने विराट कोहली का भी दिया है।
एक समय था जब विराट कोहली का करियर डूबने लगा था उस समय महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के करियर को संभाला था और महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली का खास ध्यान दिया था। जब विराट कोहली का हौसला टूट रहा था तब महेंद्र सिंह धोनी ने उनका हौसला बढ़ाया था।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल जब कोहली अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे थे तब भी सिर्फ माही ने उनसे संपर्क कर हौसला बढ़ाया था। हाल ही में आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर विराट कोहली का एक पोडकास्ट पोस्ट किया है जिसमें विराट ने उस मैसेज के बारे में बात की जो उनके लीन पैच के दौरान धोनी ने भेजा था।
विराट कोहली के बुरे वक्त में महेंद्र सिंह धोनी ने उनका बहुत ही ज्यादा साथ निभाया था और उनके जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव के बीच उनको एक खास मैसेज भेज कर उनका हौसला अफजाई किया था।