भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ का बहुत बड़ा नाम है और निरहुआ ने कई ऐसी फिल्में दी है जिसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में उनका नाम काफी ज्यादा बढ़ गया है। आपको बता दें कि निरहुआ और अम्रपाली दुबे की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है और कई लोगों का तो ऐसा मानना है कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने शादी कर ली है। लेकिन यह बात बिल्कुल गलत है क्योंकि आम्रपाली दुबे निरहुआ की प्रेमिका और अच्छी दोस्त है बीवी नहीं।
निरहुआ का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। पाखी हेगड़े के साथ में उनका खूब नाम जुड़ा और पाखी हेगड़े ने उनके साथ कई फिल्में दी है जिसमें निरहुआ ने उनके साथ रोमांस किया और कुछ लोग का तो कहना था कि निरहुआ पाखी हेगड़े से प्यार करते हैं। लेकिन निरहुआ और अमरपाली दुबे के साथ रोमांस करते नजर आते हैं और अमरपाली दुबे के साथ उनका नाम खूब दिखता है और लोगों का मानना है कि दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं।
आपको बता दें कि अम्रपाली दुबे नहीं बल्कि निरहुआ की असली पत्नी का नाम मनसा देवी है जो देखने में बेहद सिंपल और खूबसूरत है। लाईमलाईट की दुनिया से दूर रहती हैं और अपना परिवार और बच्चे को संभालती हैं।
दिनेश लाल यादव निरहुआ की असली पत्नी का नाम मनसा देवी है। दोनों की शादी परिवार की रजामंदी से हुई थी। दरअसल यह एक अरेंज मैरिज थी, जो साल 2000 में हुई थी। दिनेश लाल यादव निरहुआ और मनसा देवी के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम आदित्य यादव और अदिति यादव है। दिनेश लाल यादव की पत्नी मनसा देवी लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहना ही पसंद करती हैं।
बात दिनेश लाल यादव के बच्चों की करें तो बता दें कि उनकी बेटी अभी से सुर्खियों में छाती नजर आती हैं। दरअसल अदिति यादव को बॉक्सिंग का काफी शौक है। उनकी बॉक्सिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। बता दे अदिति अभी सिर्फ 6 से 7 साल की है और बेहद टैलेंटेड होने के साथ-साथ वह काफी क्यूट भी है।