बिहार में भूमि सुधार को लेकर काम तेज कर दिया गया। इसके लिए सुधार एवं राजस्व विभाग में ढेरों नई भर्तियां की जाएंगी। इससे पर देश भर में होने वाले भूमि विवादों पर रोक लगेगी।
भूमि सुधार एवम राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि
प्रदेश के सीमांचल क्षेत्र में भू-माफिया सक्रिय हैं। यहां वे अधिकारियों के सांठ गांठ कर के अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा किए हुए हैं।
अधिकारियों व भूमाफियाओं के गठजोड़ को ध्वस्त किया जाएगा। मंत्री रामसूरत राय शनिवार को अररिया सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि फर्जी जमाबंदी की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी तथा ऐसी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भू-माफिया मठ मंदिर और गरीबों की जमीन को सिंडिकेट बनाकर खरीद बिक्री कर रहे हैं। वहीं पर अवैध कब्जा जमाना चाहते हैं लेकिन उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। और दोषी भ्रष्ट अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि जल्द ही बिहार में 4353 राजस्व कर्मचारियों, 1768 अंचल अमीन व 3883 डाटा ऑपरेटर को बहाल किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपनी जमीन का कागजात दुरुस्त कराने की अपील भी की।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भूमि वाद को कम करने के लिए नियमों में बदलाव भी किया जाएगा।