बिहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लेकिन अब तक सरकारी उपेक्षाओं से यह पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया था। लेकिन अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं ला रहे हैं और पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथी साथ पर्यटकों के आकर्षण के लिए चीजें भी लगाई जा रही है।
अभी तक बिहार में केवल राजगीर में रोपवे उपलब्ध था , लेकिन अब बांका के मंदार हिल में भी रोपवे शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। और यह लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इसका फाइनल ट्रायल सफल रहा है। डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। मंदार के बाद बांका प्रखंड स्थित ओढ़नी डैम का भी सीएम द्वारा निरीक्षण किया जा सकता है। वहां पर मोटरचालित दो बोट के सहारे नौका विहार कराया जा रहा है।
चार सीटर रोप-वे में कुल आठ केबिन हैं। इससे मंदार पहाड़ की उचाई 786 मीटर जाने में सात से आठ मिनट लगेगा। जबकि, सीढिय़ों की दूरी 1150 मीटर है। 90 बिजली पोल के सहारे बनाया गया है। इसके सफल ट्रायल के बाद जिला प्रशासन काफी खुश है।
इसका शिलान्यास 2017 में हुआ था। अब यह पूरी तरह से बनकर तैयार है और अगले हफ्ते इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा। साथ ही पाप हरिणी सरोवर का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। और यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। जिसके तहत प्याऊ, रेन शेल्टर, और आरओ सिस्टम लगाए जाएंगे।
Note – तस्वीर प्रतीकात्मक*